एसएफआई-यूके केलॉग कॉलेज ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ममता बनर्जी का किया विरोध




 कोलकाता (पीबी टीवी ) स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया - यूनाइटेड किंगडम ने ममता बनर्जी के भाषण के खिलाफ केलॉग कॉलेज, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया - यूनाइटेड किंगडम  ने कहा है कि  हमने ममता बनर्जी के  झूठ का खुलकर विरोध किया और उनसे पश्चिम बंगाल में उनके द्वारा किए गए सामाजिक विकास का सबूत मांगा। हमें शांतिपूर्वक अपनी राय व्यक्त करने की अनुमति देने के बजाय, पुलिस को बुलाया गया।

हमने उनसे आरजी कार घटना के संबंध में पीड़ितों को दोषी ठहराने और सुस्ती बरतने संबंधी उनके बयानों पर सवाल पूछे। जब ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में छात्रों और लोकतांत्रिक अधिकारों का समर्थन करने का दावा किया, तो हमने उनसे पूछा कि पिछले 6 वर्षों से छात्र विश्वविद्यालय चुनाव क्यों नहीं करा पाए हैं। हमने पूछा कि जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्र लोकतंत्र के अपने अधिकार की मांग करने पर छात्रों पर अत्याचार और हमला क्यों किया जा रहा है। जब बनर्जी ने राज्य में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का दावा किया, तो हमने पूछा कि पिछले वर्ष लड़कियों की स्कूल छोड़ने की दर में 19% की वृद्धि क्यों हुई है और राज्य में बाल विवाह की घटनाएं सबसे अधिक क्यों हैं ? ।कुछ प्रदर्शनकारियों ने बंगाल में हिंसा, आरजी कर कॉलेज बलात्कार-हत्या मामले और संदेशखली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के बारे में सवाल उठाए।

इस पर ममता ने कहा- आप जानते हैं कि यह मामला कोर्ट में है और यह केस हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे अपने हाथ में ले लिया है।

जब प्रदर्शनकारी छात्र शांत नहीं हुए तो ममता बनर्जी ने कहा, 'यहां राजनीति मत करो, यह राजनीति का मंच नहीं है। मेरे राज्य में आइए और मेरे साथ राजनीति कीजिए।'

प्रदर्शनकारियों के हंगामे के कारण ममता को अपना भाषण रोकना पड़ा। यह विरोध प्रदर्शन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई-यूके) द्वारा किया गया है। छात्र संगठन ने कहा कि हम ममता बनर्जी के झूठे दावों का विरोध कर रहे हैं।

घटना का वीडियो भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। हालाँकि, उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी बंगाली हिंदू समुदाय से थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता