भारी मात्रा में नकली शराब के साथ दो गिरफ्तार





 कोलकाता (पीबी टीवी ) होली से पहले एक्साइज विभाग ने भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की है 

गुप्त सूत्रों से  मिली सूचना के बाद आबकारी विभाग ने एक पीली टैक्सी से भारी मात्रा में नकली शराब जब्त की। गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद हावड़ा दासनगर एक्साइज सर्किल और हावड़ा औद्योगिक सर्किल एक्साइज विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। उन्हें सूचना मिली थी कि एक पीली टैक्सी में भारी मात्रा में जहरीली शराब की तस्करी की जा रही है। वे एक पीले रंग की टैक्सी की तलाश में बैठे थे, जिसे उन्होंने पहचान लिया और जैसे ही वह हावड़ा बंकिम ब्रिज से गुजरी, उसे घेर लिया। जब टैक्सी को खोला गया तो उसमें विभिन्न प्रसिद्ध और महंगे ब्रांडों के स्टिकर के साथ भारी मात्रा में शराब पाई गई। सूत्रों का कहना है कि शराब की बोतलें जब्त कर ली गई हैं और उनके नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

हावड़ा रेंज के अधिकारी एमएन खान ने बताया कि वे समय-समय पर इस तरह की छापेमारी करते रहते हैं। उनका मुख्य लक्ष्य बाजार में लोगों के बीच इस तरह की नकली शराब फैलने से रोकना है, इसलिए वे हमेशा अलग-अलग समय पर इस तरह की छापेमारी करते हैं और उसे जब्त करते हैं। घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, जिनमें टैक्सी चालक और टैक्सी में बैठा एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार