ईसीएल के कुनुस्तोड़िया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर जोर




जामुड़िया-अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में, ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसी क्रम में विमेंस इन पब्लिक सेक्टर  की कुनुस्तोड़िया शाखा ने क्षेत्र के टैगोर मेमोरियल हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया.


इस कार्यक्रम में शताक्षी महिला मंडल की कुनुस्तोड़िया शाखा की अध्यक्षा कंचन माला और अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थीं.कार्यक्रम में 70 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया. महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. महिलाओं ने अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. महिलाओं ने अपनी समस्याओं और शंकाओं पर खुलकर बात की, और विशेषज्ञों ने उनकी समस्याओं का समाधान किया.


 कंचन माला ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अवसर पर हमें उन महिलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए जो समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं.


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संचारी माईती, श्रीमती रूमा तपादार और अन्य महिला कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता