रानीगंज- मंगलवार की सुबह रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई,जब दो बदमाश युवको ने एक महिला का मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन उसके साथ कि महिलाओं की बहादुरी और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया.
काजोरा गांव की 30 वर्षीय टुम्पा बाउरी एक दिहाड़ी मजदूर, मंगलवार सुबह अपने काम के लिए मंगलपुर जा रही थी. मंगलपुर रोड, औद्योगिक क्षेत्र में टुम्पा बाउरी अपने एक सहकर्मी तोपु बाउरी जब अपने मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी, उस दौरान दो बदमाशों ने उसे धक्का दिया और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे. टुम्पा बाउरी ने तुरंत शोर मचाया,और उसमें से एक युवक को पकड़ लिया, जिससे आसपास की अन्य महिलाएं और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए.उन्होंने बदमाशों को पकड़ कर जम कर पिटाई भी किया. सूचना मिलने पर रानीगंज थाने की पंजाबी मोड़ चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार बदमाशो में मोहम्मद शेख वारियार (28 वर्ष), निवासी झुपरी महल्ला,कजोरा, एवं बादयकर पाड़ा के हीरू क्षेत्रपाल (18 वर्ष) है.पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है.पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वे इलाके में अन्य आपराधिक घटनाओं में भी शामिल थे.पुलिस ने बताया की गिरफ्तार किए गए दोनों युवक पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं. उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और यह भी जांच की जा रही है कि वे किसी अन्य अपराध में संलिप्त हैं या नहीं.इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने की अपील की है.इस घटना ने इलाके में लोगो के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर सनसनी फैला दी है.वहीं स्थानीय लोगों ने महिलाओं की बहादुरी की सराहना की है. महिलाओं ने बताया की वह वहां पर मोबाइल से बात कर रही थी कि तभी अचानक दो स्कूटी से आए और उनके मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह उन्होंने उसे खींच के गिरा दिया और इस वजह से वह पकड़ में आ गया .


0 टिप्पणियाँ