ईसीएल की लापरवाही के खिलाफ एसएसआई कोलियारी में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, उत्पादन शुरू करने की मांग



जामुड़िया: ईसीएल के सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के एसएसआई (शिवडांगा) कोलियारी में बुधवार को एसएसआई कोलियारी संयुक्त संग्राम कमेटी (जैक) के तत्वावधान में श्रमिकों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कोलियरी के अभिकर्ता महेंद्र कुमार और प्रबंधन अधिकारी सिद्धार्थ वेले को घेरकर तत्काल उत्पादन शुरू करने की मांग की.


विरोध प्रदर्शन के दौरान, श्रमिकों ने प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार को जाम कर दिया और ईसीएल के उच्च अधिकारियों और सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के प्रबंधन के "अड़ियल रवैये और गलत नीतियों" के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.आईएनटीटीयूसी के केकेएससी एसएसआई कोलियारी शाखा अध्यक्ष नारायण साव ने आरोप लगाया कि कोल इंडिया और ईसीएल के अधिकारियों की उदासीनता के कारण एसएसआई कोलियरी में उत्पादन काफी समय से ठप पड़ा है. उन्होंने दावा किया कि कोलियरी में 3.5 मिलियन टन उच्च गुणवत्ता का कोयला भंडार मौजूद है, जिससे ईसीएल को भारी लाभ हो सकता है.सीएमएसआई सीटू के एरिया संयोजक शीतल चक्रवर्ती ने कहा कि एसएसआई कोलियरी उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन ईसीएल प्रबंधन की इच्छाशक्ति की कमी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन सहयोग करता है, तो श्रमिक अधिक उत्पादन करके लाभ अर्जित कर सकते हैं, अन्यथा वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.बीएमएस से सम्बद्ध केएससी के राजेंद्र यादव ने राष्ट्रीय निर्माण के लिए ऊर्जा की आवश्यकता पर जोर दिया और सुरक्षा के साथ कोयला उत्पादन के लिए श्रमिकों की तत्परता व्यक्त की. उन्होंने ईसीएल प्रबंधन पर कोलियरी को बंद करके श्रमिकों को स्थानांतरित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों को जबरन स्थानांतरित किया गया, तो कोलियरी से लेकर सड़क तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा.सीएमसी एचएमएस के शाखा अध्यक्ष रामाधार हरिजन ने कहा कि एसएसआई कोलियरी में उच्च गुणवत्ता के कोयले का प्रचुर भंडार मौजूद है, लेकिन प्रबंधन कोलियरी को निजी मालिकों को बेचने की साजिश रच रहा है उन्होंने चेतावनी दी कि श्रमिक प्रबंधन के "बंदरबांट" के खेल को सफल नहीं होने देंगे और कोलियरी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े आंदोलन का सहारा लेंगे.


विरोध प्रदर्शन में आईएनटीटीयूसी के केकेएससी सुभान मियां,सीएमयू के हरेराम सिंह,सीएमएसआई सीटू के रामकुमार नोनिया,केएससी बीएमएस के उमेश यादव,सीएमसी एचएमएस के किशनदेव दास,इनमोसा के आफताब खान तथा नवल पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे.


विरोध प्रदर्शन के दौरान, श्रमिकों ने ईसीएल प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे.


दूसरी और इस आंदोलन के सम्बन्ध में स्थानीय ईसीएल प्रबन्धन कुछ भी कहने से इनकार किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता