रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में मानवता की सेवा और चिकित्सा में नई ऊँचाइयाँ,लगी नई लैप्रोस्कोपिक मशीन



रानीगंज: मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में मानवता की सेवा और चिकित्सा में नई ऊँचाइयों को छूने के संकल्प को दोहराया गया.रविवार को अस्पताल परिसर में 350 विधवाओं और दिव्यांगों को निःशुल्क राशन वितरित किया गया, जो समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.


इसके साथ ही, अस्पताल में 45 लाख रुपये की लागत से स्थापित विश्व स्तरीय लेप्रोस्कोपिक मशीन का भी उद्घाटन किया गया. यह अत्याधुनिक मशीन अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं को सुनिश्चित करेगी.


कार्यक्रम में रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, दीपक कुमार रुद्रा, स्वामी सुब्रतानंदजी महाराज, अड्डा के चेयरमैन कवि दत्ता, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, नरेश मारोदिया, अशोक कुमार सराफ, मिथिलेश उपाध्याय, रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के कर्णधार आरपी खेतान, समाजसेवी प्रदीप बाजोरिया और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.इस वस्रहर महीने की तरह, इस महीने भी विधवा महिलाओं और दिव्यांगों को एक महीने का निःशुल्क राशन दिया गया.इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद खैतान ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में आधुनिक लेप्रोस्कोपिक मशीन स्थापित की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा.अस्पताल प्रबंधन लगातार चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है.प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि अस्पताल परिसर में जगह की कमी को देखते हुए, नई इकाइयों की स्थापना के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि गरीब तबके के लोगों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाएं मिल सकें.इस अवसर पर अड्डा के चैयरमेन कवि दत्ता ने कहा कि रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल की समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर