रानीगंज के संदीप भालोटिया रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3240 के जोनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त



रानीगंज: रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3240 के 2025-26 के निर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कामेश्वर एलांगबाम ने रानीगंज रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष संदीप भालोटिया को जोन वन का जोनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है.इसके साथ ही, आसनसोल के रोटेरियन चंदन मुखर्जी को वर्ष 2025-26 के लिए जोन वन का असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है.


संदीप भालोटिया की नियुक्ति रानीगंज कोयलांचल के निवासियों के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने अपने कार्यकाल में रानीगंज रोटरी क्लब का नेतृत्व करते हुए शहर का गौरव बढ़ाया है. 2012-13 में, उन्होंने जिले के 76 क्लबों में सर्वोच्च क्लब, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष सहित लगभग 15 पुरस्कार जीते, जिनमें से 6 जिले के सर्वश्रेष्ठ स्तर के थे.ज्ञात रहे कि 2010 में रोटरी क्लब की सदस्यता ग्रहण की,अगले ही वर्ष सचिव के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया,2012-13 में अध्यक्ष के रूप में रानीगंज रोटरी के इतिहास में सबसे सफल अध्यक्ष बने,2015-16 में असिस्टेंट गवर्नर के रूप में दो नए क्लबों की स्थापना की.


रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3240 दुनिया का सबसे बड़ा जिला है, जिसमें भारत के साथ-साथ उत्तर-पूर्व के 7 राज्य, बंगाल का आधा हिस्सा और सिक्किम शामिल हैं रोटरी इंटरनेशनल विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठनो में एक है.


व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र में संदीप भालोटिया का योगदान है. कोलकाता के बाहर राज्य के सबसे बड़े व्यावसायिक संगठन रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के तीन बार अध्यक्ष रहे.उनके कार्यकाल में चेंबर के सदस्यों में लगभग 40% की वृद्धि हुई और कोष दोगुना हुआ,वे सूक्ष्म, लघु उद्योगों के विशेषज्ञ माने जाते हैं और विभिन्न व्यावसायिक और औद्योगिक संगठनों का नेतृत्व कर रहे हैं.उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के विभागों के साथ काम करते हुए देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान दिया है,उन्होंने युवाओं और स्टार्टअप को अपने व्यवसाय स्थापित करने में मदद की है और विभिन्न सामाजिक संस्थानों में उच्च पदों पर रहे हैं


उनके इस उपलब्धि पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, राज्य के कानून मंत्री मलय घटक, पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, रानीगंज के विधायक तापस बंदोपाध्याय और बोरो 2 चेयरमैन मोहम्मद शहजादा ने विश्वास जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता