कोलकाता में लॉरी ने बस को टक्कर मारी, 2 बस यात्रियों की मौत





कोलकाता (पीबी टीवी ) कोलकाता के माइकल नगर में लॉरी ने बस को टक्कर मार दी, इस दुर्घटना में  2 बस यात्रियों की मौत हो गई. बस माइकल नगर से जेस्सोर रोड होते हुए बारासात की ओर जा रही थी, तभी एक लॉरी बस के पीछे आ गई और बस को टक्कर मार दी। इस घटना में दो बस यात्रियों की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दो राहगीर बस पकड़ने के लिए खड़े थे और जब बस उनके सामने रुकी तो पीछे से आई लॉरी ने बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बारासात मेडिकल कॉलेज लाया गया है। मृतक एक महिला के परिवार वालों का आरोप है कि लंबे समय से पुलिस इस सड़क पर गश्त नहीं करती है। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि पुलिस ने महिला के शव को परिवार को दिखाए बिना ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   इससे भी अधिक गंभीर आरोप लगाए यह है कि मृतक महिला के परिवारवालों को कथित तौर पर उन्हें धमकियां भी मिलीं हैं। बताया जा रहा है कि महिला काकली शर्मा देबनाथ नर्सिंग असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी। वह अपना नर्सिंग का काम खत्म करके घर लौट रही थी। महिला न्यू बैरकपुर इलाके में रहती थी। दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता