मारवाड़ी युवा मंच द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 लोगों को मिला लाभ



रानीगंज- रानीगंज के सीआर रोड स्थित श्री श्री सीताराम जी भवन परिसर में गुरुवार को श्री श्री सीताराम जी भवन स्टेट और मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के संयुक्त प्रयास से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में दुर्गापुर के द मिशन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यक सलाह दी.



शिविर में, डॉक्टरों ने लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मापदंडों की जांच की.डर्मेटोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक उपस्थित थे. उन्होंने मरीजों की जांच की और उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया.


मारवाड़ी युवा मंच और श्री श्री सीताराम जी भवन का संयुक्त प्रयास

 मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के अध्यक्ष प्रतीक मोर ने बताया कि यह शिविर मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा और श्री श्री सीताराम जी भवन स्टेट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था, जिसमें दुर्गापुर के द मिशन हॉस्पिटल का सहयोग रहा. उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच की गई और लोगों को चिकित्सकों द्वारा जरूरी सलाह दी गई.


कार्यक्रम के दौरान, राजेश जिंदल ने रानीगंज के लोगों के लिए मिशन हॉस्पिटल की निकटता और डॉक्टरों के सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि भविष्य में और बड़े पैमाने पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे. आज 100 लोगों की जांच की गई और आने वाले समय में इसे और बड़े आकार में करने का प्रयास किया जाएगा.


इस अवसर पर राजेश जिंदल, प्रतीक मोर, अमित बजाज, आयुष सरयान, विशाल बगड़िया, संजय डालमिया, जयप्रकाश जाजोदिया, दीप्ति सराफ, सुनीता केडिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर