भाजपा को देना होगा मुंहतोड़ जवाब, बंगाल की जनता से सीएम ममता ने किया आह्वान





कोलकाता (पीबी टीवी ) नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में ममता बनर्जी ने एक बार फिर बंगाल की मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाया।

नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस की बैठक से ममता ने कहा 'मतदाता सूचियों को क्लीन करना होगा ।' यह कार्य एक एजेंसी के माध्यम से ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने बंगाल में एक एजेंसी भेजी। उनमें से कई आ चुके हैं। वे ऑनलाइन हेराफेरी कर रहे हैं। 

माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में चुनावों में भाजपा की धांधली को उजागर करके उसे चुनौती दी है। इस दौरान ममता ने कहा कि हम बाहरी लोगों को बंगाल पर कब्जा नहीं करने देंगे। जनता को भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।

टीएमसी की बैठक में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा और गुजरात से फर्जी मतदाताओं को खड़ा करके दिल्ली और महाराष्ट्र में चुनाव जीता है। जब तक चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं होगा, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने की मांग को लेकर चुनाव आयोग के सामने धरना भी दे सकती हूं।

ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव में हम 294 में से 215 से अधिक सीटें जीतेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा की सीटें कम हों। ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो किया, वह बंगाल में नहीं दोहराया जा सकता।

सीएम ने कहा कि भाजपा घुसपैठ की बात करती है, लेकिन हमारे नागरिकों को अमेरिका से बेड़ियों में बांधकर वापस भेजा गया है। यदि कोलंबिया अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए विमान भेज सकता है, तो हमारी केंद्र सरकार अपने लोगों को वापस लाने के लिए विमान की व्यवस्था क्यों नहीं कर सकती

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार