नदिया (पीबी टीवी ) नदिया के कृष्णगंज में स्टेट बैंक की सीएसपी शाखा में दुस्साहसिक चोरी की घटना सामने आयी है. चोरों ने यहां से चार लाख रुपये से अधिक नकदी चोरी कर ली है.
नादिया के कृष्णगंज में शिबनीबास ग्राम पंचायत से कुछ ही दूरी पर स्टेट बैंक की सीएसपी शाखा है। बीती रात सीएसपी बैंक में गेट का ताला तोड़कर चोर बैंक में घुसे और लॉकर तोड़कर चोरी की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि 471,000 रुपये चोरी हुई है। कृष्णगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।सीएसपी के मालिक का दावा है कि न केवल सीएसपी बैंक में ही, नहीं बल्कि बैंक के बगल की एक दुकान के भी शटर तोड़कर चोरी की गई है।


0 टिप्पणियाँ