शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी पर बोला हमला, कहा- किसने कहा था कि उनको भाजपा में शामिल किया जाएगा, तृणमूल को बताया चोरों की पार्टी




 कोलकाता (पीबी टीवी ) बंगाल के लोकप्रिय और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता माननीय श्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में मीडिया से मुखातिब होते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बहुमूल्य राय व्यक्त की।तृणमूल कांग्रेस की सभा के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर उनका गला भी काट दिया जाता है,  तो भी हुआ भाजपा में शामिल नहीं होंगे। साथ उन्होंने कहा था कि उन्होंने पार्टी के गद्दारों शुभेंदु अधिकारी और मुकुल राय को चिन्हित किया था. उनके इस बयान पर विधानसभा विपक्ष के नेता शुभेंदु  अधिकारी ने जमकर हमला बोला है उन्होंने तृणमूल को चोरों का पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के इतने खराब दिन नहीं आए हैं अभिषेक बनर्जी को पार्टी में शामिल करना पड़े। पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है. अभी दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनी है। महाराष्ट्र में विपक्ष का सफाया हो गया है. वर्तमान में पूरे देश में बीजेपी प्राइम मेंबर्स की संख्या 20 करोड़ पार कर चुकी है. ऐसे चोरों के पार्टी के लोगों को लेने के भाजपा की कोई जरूरत नहीं हैतृणमूल में गद्दारों को चिन्हित करने के संबंध में कहा कि वह तारीख बताएं कि कब उन्होंने चिन्हित किया था, हकीकत है कि चिन्हित नहीं किया था, बल्कि टारगेट किया था. उन्होंने कहा कि 2011 के पहले तृणमूल पार्टी ऐसी नहीं थी लेकिन धीरे-धीरे चोरों की पार्टी में तब्दील हो गई,  मैंने चोरी का विरोध करना शुरू कर दिया इसलिए मुझे टारगेट किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात