![]() |
रानीगंज-रानीगंज के अन्नपूर्णा लेन इलाके में स्थित ब्राह्मण भवन में रविवार को जिला भाजपा की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शमशेर सिंह को रानीगंज भाजपा मंडल एक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.इससे पहले यह जिम्मेदारी देव जीत खां के पास थी.
![]() |
| शमशेर को अध्यक्ष पद सौंपते हुए |
अब से शमशेर सिंह टाउन अध्यक्ष नियुक्त किए गए. देव जीत खां ने शमशेर सिंह का इस पद पर स्वागत किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया और उत्तरीय ओढ़ाया.इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों का मुंह भी मीठा कराया गया.
इस कार्यक्रम में शमशेर सिंह के अलावा देवजीत खां, सभापति सिंह, राजा भौमिक, राजीव गिरी, बादशाह चटर्जी, रवि केसरी, अजय केसरी, सुनील साव, देव कुमार बोस सह अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ