शिव डांगा एसएसआई कोलियरी के एजेंट स्नेहांशु राय हुए सेवानिवृत्त,दी गईभावभीनी विदाई



जामुड़िया- इसीएल के सातग्राम -श्रीपुर एरिया अंतर्गत शिव डांगा एसएसआई कोलियरी के प्रांगण में बुधवार को एजेंट स्नेहांशु राय के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.स्नेहांशु राय अपने लंबे और सफल कार्यकाल के बाद कार्यपद से सेवानिवृत्त हुए.


कोलियरी के पर्सनल मैनेजर अजीत कुमार मजूमदार ने इस अवसर पर कहा कि आज हमारे कोलियरी के एजेंट स्नेहांशु राय सेवानिवृत हुए . उनको सभी श्रमिक संगठनों और प्रबंधन की तरफ से विदाई दी गई. यह विदाई समारोह यह दिखाता है कि भले ही विभिन्न श्रमिक संगठनों में मतभेद हो लेकिन मनभेद नहीं है. इस कार्यक्रम के दौरान कोलियरी के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर भी विदाई समारोह में चर्चा हुई. सभी ने इस बात पर जोर दिया कि एकजुट होकर कोलियरी को चलाने की जरूरत है.


सेवानिवृत्त स्नेहांशु राय ने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि उन्हें इस तरह से भावभीनी विदाई दी गई. वह इस कोलियरी के परिवार है कि यहां पर काम करने वाले एक कर्मचारी हो या फिर कोई मेनेजमेंट हो, उनको सेवानिवृत होने पर विदाई दी जाती है. आज के सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने यहां पर काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बताया कि किस तरह से उन्होंने उनके साथ काम किया. इसके साथ ही इस कोलियरी के विकास को लेकर भी चर्चा हुई.


इस मौके पर पदभार ग्रहण करने वाले नये एजेंट महिन्द्र कुमार, एसएच बेले (मेनेजर), कोकिल सेन (सेफ्टी आफिसर), मनोज महतो, नारायण साव, बिरेंद्र महतो, रामाधार हरिजन, नवल पासवान, रामकुमार नोनिया, देवेन्द्र शर्मा के अलावा कोलियरी के अन्य मेनेजमेंट, श्रमिक एवं इसीएल सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन