बेलघरिया एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हुई मौत






 कोलकाता (पीबी टीवी )बेलघरिया एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई है । 

लापरवाही से तेज गति से वाहन चलाने का शिकार एक ही परिवार के तीन लोग हुए है, जिसमें माता-पिता और उनकी बेटी शामिल है , पूरा परिवार दक्षिणेश्वर से हवाई अड्डे की ओर स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और ट्रक के पहियों के नीचे आकर कुचल गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत है कि सिग्नल ऑटोमेटिक है और कोई नहीं बता सकता कि कब क्या हो जाए। यहां मैनुअल सिग्नल नहीं है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसके अलावा यहां पर्याप्त रोशनी भी नहीं है, जिससे रात में वाहन चलाने में चालकों को दिक्कत होती है। यह जगह दुर्घटना के लिए संवेदनशील है, लेकिन इसके बावजूद प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि यहां पुलिस की कोई निगरानी नहीं है। घटना के बाद एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बारासात अस्पताल में भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात