जामुड़िया में नाग देवता का अद्भुत चमत्कार: घर में प्रकट होकर भक्तों को दिया आशीर्वाद



जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बोरों एक अंतर्गत वार्ड संख्या एक इलाके में स्थित रुईदास पाड़ा छोरा आमबगान में एक अद्भुत घटना सामने आई है. यहां नरायणी सेवा करने वाले अशोक रुईदास की पत्नी मिठु रुईदास के घर में साक्षात नाग देवता प्रकट हुए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.


स्थानीय निवासी नकुल रुईदास ने बताया कि मिठु रुईदास और उनके पति अशोक रुईदास लंबे समय से नारायण सेवा करते आ रहे हैं. मिठु रुईदास पूरी श्रद्धा के साथ नारायण सेवा कर रही है, बीते रात उन्हें नाग देवता ने सपने में आदेश दिया कि वे उनके घर आ रहे हैं और वे चाहते हैं कि उनकी सेवा की जाए. पहले तो उन्होंने सोचा कि यह सिर्फ एक सपना है, लेकिन अगले ही दिन नाग भगवान ठीक उनके घर में आ गए.


अब रुईदास परिवार द्वारा उनकी सेवा की जा रही है. नकुल रुईदास ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा चमत्कार है और आज के वैज्ञानिक युग में लोग इसे भले न मानें, लेकिन उन्होंने इसे प्रत्यक्ष देखा है. उन्होंने कहा कि नाग भगवान ने तीन घंटे तक उनके घर में इंतजार किया, लेकिन उन्होंने किसी को कोई हानि नहीं पहुंचाई.


इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई.लोग नाग देवता को दूध पिलाकर और उनकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं. इस अद्भुत घटना ने एक बार फिर लोगों को भक्ति और आस्था की शक्ति का एहसास करा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा