आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रानीगंज में हुजूर गौसे बांग्ला मजार शरीफ में चादरपोशी की



आसनसोल-आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को रानीगंज में हुजूर गौसे बांग्ला मजार शरीफ पहुंचे. यहां पर उन्होंने पीर बाबा की चादरपोशी की और पूरी श्रद्धा के साथ बाबा के दरबार में हाजरी लगाई. इस मौके पर रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, पार्षद अख्तरी खातून और मजार समिति के तमाम लोग उपस्थित थे.


इस अवसर पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज इस मजार शरीफ में आकर उन्हें बहुत सुकून मिल रहा है. यहां पर उन्हें एक अलौकिक आनंद की अनुभूति हो रही है. यहां पर दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं और बाबा के दरबार में हाजरी लगते हैं. उनकी मन्नते पूरी होती हैं.


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह भी यहां पर आए हैं ताकि आसनसोल संसदीय क्षेत्र में हर कोई सुख और शांति के साथ रहे. उन्होंने कहा कि यहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिस वजह से उन्होंने यहां पर ज्यादा समय बिताना उचित नहीं समझा ताकि यहां पर कोई परेशानी खड़ी ना हो.


रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा आज यहां पर आए थे और उन्होंने यहां पर चादर पोसी की. वह एक सांसद के साथ-साथ हिंदी फिल्मों के बड़े सुपरस्टार रह चुके हैं, जिनके प्रशंसक आज भी पूरे हिंदुस्तान में हैं. इसलिए जब यहां आए श्रद्धालुओं को यह पता चला कि शत्रुघ्न सिन्हा यहां आने वाले हैं, तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन हो गए. इसलिए भीड़ बहुत ज्यादा हो गई, लेकिन इंतजाम बहुत अच्छा था, इसलिए सब कुछ सकुशल हो गया. उन्होंने कहा कि मजार कमेटी के सदस्यों ने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मजार के कुछ और विकास कार्य के लिए आवेदन किया ,जिसके तहत सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कार्यों की सूची बनाकर उनसे संपर्क करें यथासंभव विकास के कार्य में संसद निधि से सहयोग की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात