भूमि विवाद को लेकर संघर्ष में घायल माध्यमिक परीक्षार्थी की हुई मौत







अलीपुरद्वार.(पीबी टीवी ) जमीन विवाद को लेकर झड़प में घायल माध्यमिक परीक्षार्थी की मौत हो गई है. दो दिन कोमा में रहने के बाद शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। 

भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प में पांच लोग घायल हुए थे, जिसमें एक माध्यमिक विद्यालय का छात्र भी शामिल था, इस मारपीट में घायल होने के बाद वह कोमा में चला गया था। यह झड़प अलीपुरद्वार के ब्लॉक नंबर 2 के चपरपारा के ग्राम पंचायत नंबर 1 के चलनीपाक इलाके में शुक्रवार रात को हुई। शुक्रवार को माध्यमिक परीक्षार्थी सुकांत देबनाथ को सिर में गहरी चोट लगने के कारण अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल अधीक्षक परितोष मंडल ने बताया कि भर्ती के समय माध्यमिक परीक्षार्थी की हालत काफी गंभीर थी। जिला अस्पताल के अधिकारियों ने छात्र को कोलकाता ले जाने की सलाह दी। शनिवार दोपहर को सुकांत देबनाथ को बेहतर उपचार के लिए कूचबिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन शनिवार शाम को उसकी वहीं मौत हो गई।स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात को चलनीपाक निवासी सजॉय देबनाथ ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई अरूप देबनाथ के घर पर धारदार चाकू और डंडे से हमला कर दिया। उनके साथ उनकी पत्नी आरती देबनाथ और दो बेटे सुकांत और सुमन भी थे।  दोनों तरफ से हुई इस मरपीट में पांच लोग घायल हुए ही. इस झगड़े में सुकांत देबनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।  शिकायत के आधार पर अलीपुरद्वार पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। कई बार मध्यस्थता के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार