जामुड़िया में लोन के नाम पर महिलाओं से ठगी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज



जामुड़िया: आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया के वार्ड संख्या दो स्थित कैथी ग्राम की पांच महिलाओं ने शनिवार को जामुड़िया थाना में लोन के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है. ठगी करने वाला युवक भी कैथी गांव का ही रहने वाला है.




पीड़ित महिलाओं में संतोषी बाउरी,बबली बाउरी,ममता बाउरी, चंपा बाउरी तथा लखिमणि मुर्मू ने बताया की सुजीत बाउरी जो संतोषी बाउरी का देवर है,उसके खिलाफ जामुड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि सुजीत बाउरी ने संतोषी बाउरी तथा पड़ोस की अन्य महिलाओं से यह निवेदन किया कि उसकी काफी तबियत खराब है इलाज के लिए उन्हें और अन्य महिलाओं को बरगलाते हुए कहा कि वह उनके नाम पर बैंक से लोन लेगा और लोन वह खुद चुका देगा. महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी.हमलोगों ने उसके स्वास्थ्य की बात को देखते हुए उनके नाम पर लोन लेने की सहमति दे दी. बबली बाउरी एवं लखिमणि मुर्मू ने बताया कि उसने दो महीने तक लोन चुकाया, उसके बाद वह रुपया लेकर फरार हो गया. अब बैंक वाले लोन वसूली करने वाले लोग उनके घरों में आकर लोन चुकाने के लिए दबाव बना रहे हैं. इसी के चलते उन्होंने सुजीत बाउरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला जामुड़िया थाना में दर्ज कराया है.जामुड़िया पुलिस आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल आरम्भ कर दी.


इस विषय में स्थानय युवा तृणमूल कांग्रेस के नेता राजू बाउरी ने कहा कि सभी महिलाएं गरीब परिवार से हैं. उन्होंने अपनी समस्या उन्हें बताई, जिसके बाद उन्होंने जामुड़िया थाना प्रभारी से इस घटना पर बात की. थाना प्रभारी ने घटना की शिकायत दर्ज करने की बात कही और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता