रानीगंज श्री श्याम मंदिर में श्री रानी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ में 751महिलाओं ने लिया हिस्सा




रानीगंज: श्री श्याम मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस के दूसरे दिन, रविवार को श्री भव्य रानी सती दादी जी का मंगल पाठ आयोजित किया गया, जिसे कोलकाता के सुप्रसिद्ध गायक केशव मधुकर ने अपनी सुमधुर वाणी में प्रस्तुत किया .इस मंगल पाठ में रानीगंज ,आसनसोल,दुर्गापुर,बराकर सहित अन्य स्थानों की 751 महिलाओं ने हिस्सा लिया.पाठ वाचक केशव मधुकर के द्वारा प्रस्तुत मंगल पाठ के माध्यम से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया.



इस अवसर पर मंदिर को सुंदर फूलों और विधुतीय दीपों से सजाया गया .भक्तों ने मंगल पाठ, भजन-कीर्तन और आरती में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अरुण राजपुरिया ने बताया कि रानीगंज के श्री खाटू श्याम मंदिर के पहले स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. अरुण राजपुरिया ने बताया कि शनिवार को निशान यात्रा निकाली गई थी, जिसमें महाकाल की नगरी उज्जैन से आए बैंड पार्टी के सदस्यों ने सुंदर प्रस्तुति पेश की थी.


शनिवार शाम को श्याम बाबा का कीर्तन हुआ और रविवार को श्री रानी सती दादी का मंगल पाठ हुआ, जिसमें 751 महिलाओं ने मिलकर मंगल पाठ किया। रात 9:00 बजे के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ.


उज्जैन से आए पंडितों द्वारा मंदिर में स्थापित शिव भगवान की मूर्ति को महाकाल के स्वरूप में सजाया गया, जो कि अलौकिक है.


सोमवार को भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जिनमें हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ प्रमुख हैं.


शाम को श्याम कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें कोलकाता और राजस्थान से आए भजन गायक खाटू श्याम कीर्तन करेंगे.

यह आयोजन सुरजगढ़ दरबार के श्रेध्य हजारीमल सैनी,नरसिंह बांध,बालाजीधाम के श्रेध्य संतोष भाइजी हिसार के श्रेध्य गौरव शर्मा के सानिध्य में की गई है.आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विष्णु शराफ़, महासचिव पवन केजरीवाल, बिमल सराफ,कार्यक्रम के संयोजक तथा शोभायात्रा के संयोजक अरुण राजपुरिया एवं राहुल केजरीवाल, मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष विनोद बंसल, पप्पू माटोलिया, मुरारी जोशी, सांवरमल सिंघानिया, संदीप शर्मा सहित तमाम मंदिर कमेटी के सदस्यों ने अहम भूमिका निभा रहे है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार