रानीगंज में शहीद कालेश्वर हजाम की 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई





रानीगंज- रानीगंज के बल्लभपुर पेपर मिल यूनियन ऑफिस प्रांगण में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी रानीगंज एरिया कमेटी की तरफ से स्वर्गीय कालेश्वर हजाम के 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई.इस मौके पर शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर यहां श्रमिक नेता और एरिया कमेटी के सचिव सुप्रियो राय और हेमंत प्रभाकर ने अपनी बातें रखी. इस पूरे कार्यक्रम के अध्यक्षता अशोक बाउरी ने की. इस मौके पर सुप्रियो राय ने कहा कि 1973 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के गुंडो द्वारा कालेश्वर हजाम की हत्या की गई थी .उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से टीएमसी गुंडाराज चल रही है ,उसे समय तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा भी इसी तरह से गुंडाराज के जरिए सत्ता में रहने की कोशिश की जाती थी, उन्होंने कहा कि आज 1 साल हो गया है ,लेकिन यह पेपर मिल बंद है और इस पेपर मिल को खोले या यहां के श्रमिकों के बकाया वेतन का भुगतान को लेकर कोई कोशिश नहीं की जा रही है, ना तो टीएमसी सरकार ना पेपर मिल प्रबंधन भी इस पर कोई गंभीरता दिख रहा है. वहीं केंद्र सरकार की तरफ से इस तरह के श्रम कोड लागू किए गए हैं जो श्रमिकों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि आज यह श्रमिकों के हितों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है कभी 75 घंटे तो कभी 90 घंटे हफ्ते में काम करने की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि आज बंगाल में एक ऐसी पार्टी सत्ता में है जो विधानसभा में संप्रदायिक राजनीतिक करके लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है वह केंद्र की भाजपा सरकार को भी लोगों के हितों से कोई सरकार नहीं है ऐसे में वामपंथी ही श्रमिक हितों की लड़ाई को अंतिम चरण तक लड़ेंगे .उनकी मांग थी कि या तो इस पेपर मिल को पुनः खोला जाए या फिर यहां पर बंद पड़े पेपर मिल की जमीन पर कोई नया कारखाना बनाया जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार