रानीगंज लायंस डीएवी स्कूल का वार्षिकोत्सव 'कॉनफ्लुएंस-2024' भव्य रूप से संपन्न




 रानीगंज: रानीगंज लायंस जेडीएम चनानी डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह कॉनफ्लुएंस-2024 धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह उत्सव बेहद सफल और उद्देश्यपूर्ण रहा.

विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी अतिथियों का मंगल गायन की प्रस्तुति के साथ छात्र द्वारा तिलक लगाते हुए सत्कार किया गया.इसके पश्चात प्राचार्या मंदिरा दे ने सभी अतिथियों का परिचय कराया.


समारोह में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों में संजय पॉल, डब्ल्यू. बी. सी.एस,(इएक्सइ) एडीशनल डीसटिक मेजिस्ट्रेट, आसनसोल,सुशील गनेड़ीवाला, प्रेसिडेंट, लायन डीएवी स्कूल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, राजेश साव, प्रेसिडेंट, रानीगंज लायंस क्लब, सपन लोयलका, अध्यक्ष, एल.एम.सी.,डॉक्टर अब्दुल कयूम, पूर्व अध्यक्ष, सुचारिता चटर्जी, पूर्व प्राचार्य एवं अन्य लायन सदस्यगण व्यक्ति उपस्थित थे.वहीं कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी संस्थान, पश्चिम बंगाल क्षेत्र और प्रबंधक एल.एम.सी, सुश्री पापिया मुखर्जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र और डीएवी गान की प्रस्तुति के साथ हुई, इसके बाद सभी अतिथियों और प्राचार्या द्वारा मंगलदीप प्रज्वलित किया गया. सभी आगत अतिथियों को उत्तरीय, पुष्प और स्मृति चिन्ह प्रदान कर विद्यालय की प्राचार्य मंदिरा दे ने उनका स्वागत किया .



 विद्यालय की प्राचार्या मंदिरा दे जी ने विद्यालय का विगत सत्र 2023-24 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि विगत वर्ष में इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक दोनों क्षेत्रों में भी अपनी सफलता कायम की है.विद्यालय की वर्तमान स्थिति, बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय विकास की प्रगति के बारे में संबोधन प्रस्तुत किया और नागरिकों से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक विद्यालय की प्रगति में सहयोग करें अर्थात विद्यालय द्वारा करवाए जाने वाले सभी गतिविधियों में अपने बच्चों को भाग लेने दें, जिससे वह आसानी से अपनी दिशा समझ सकेंगे.


छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें उत्कृष्ट नृत्य, गीत तथा नाटक आदि शामिल थे. नर्सरी के छोटे बच्चों द्वारा भी कुछ प्रस्तुतियाँ दी गई, जिसमें विद्यालय के 25 साल होने की झलक दिखाई दिया. 


डीएवी संस्थान पश्चिम बंगाल की क्षेत्रीय अधिकारी पापिया मुखर्जी ने कहा कि सफलता प्रसन्नता की नहीं बल्कि प्रसन्नता सफलता की चाबी है. शिक्षा केवल शैक्षिक विषयों में सफलता प्राप्त करना ही नहीं है, बल्कि जीवन में अच्छा प्रदर्शन करना ही वास्तविक शिक्षा है. उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थीवृंद का दूसरा घर होता है.हर बच्चा अपने आप में विशेष होता है.बच्चों को उनको अपने ढंग से विकसित होने देना चाहिए.


कार्यक्रम के मध्यांतर में विशेष उपलब्धि के रूप में मेट्रोलॉजी ओलंपियाड और यूथ आइडियाथोन 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानीय अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया. उन्होंने कक्षा आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं तक की शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले वर्तमान शिक्षार्थीगण को शिक्षा पारदर्शिता के आधार पर उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किये. अतिथि संजय पॉल जी ने विद्यार्थी वृंद को उनके भावी जीवन हेतु शुभकामना व्यक्त किया.उन्होंने चतुर्दिक सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी वृंद को बधाई दिया. साथ ही साथ विद्यार्थियों को नैतिकता, बुद्धिमत्ता और जीवन में सफल होने के लिए अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को प्रेरणात्मक संज्ञान दिए.


इस अवसर पर खाद्य मेला का भी आयोजन किया गया था, जहाँ इस वार्षिक उत्सव में उपस्थित विद्यार्थी वृंद एवं अभिभावकगण ने अपने-अपने मनपसंद खाद्य का मज़ा उठाया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता