भाजपा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जामुड़िया बोरो चैयरमेन को ज्ञापन सौंपा



 जामुड़िया-जामुड़िया भाजपा की ओर से विभिन्न विषयों को लेकर आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो एक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर बोरो चैयरमेन को ज्ञापन सौंपा गया .इसके बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के भाजपा पार्षद चैताली चैताली तिवारी ने कहा कि जामुड़िया क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज इस कार्यालय में भाजपा की ओर से ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया गया यहां पर लोगों को कोई बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही है .यहां के लोगों का कोई काम नहीं हो रहा है .यह कार्यालय सिर्फ एक पोस्ट ऑफिस में तब्दील हो चुका है यहां पर लोग आते हैं चिट्ठी डालते हैं आवेदन करते हैं जिसे आसनसोल नगर निगम मुख्यालय तक भेज दिया जाता है, लेकिन उसे पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जिस वजह से यहां के लोग बेहद परेशान है. उन्होंने कहा कि पिछले बोर्ड के समय आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में 70% कम कर दिया गया था, लेकिन बाकी के 30% कम को भी वर्तमान बोर्ड नहीं कर पा रही है. यह बड़े अफसोस की बात है कि आज यहां पर मेयर उपस्थित नहीं है. उन्हें लगा था कि मेयर यहां पर उपस्थित रहेंगे और भाजपा द्वारा जो ज्ञापन दिया जा रहा है ,उसे ग्रहण करेंगे और यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे ,लेकिन शायद मेयर के पास यहां पर आने का समय नहीं है .उन्होंने कहा कि अगर यहां के लोगों की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो भाजपा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी. इस मौके पर ब्रिज मोहन पासवान ,निरंजन सिंह ,बिरजू पासवान, जयगणेश सिंह, प्रमोद पाठक ,संतोष सिंह, रमेश घोष, राना बैनर्जी ,राजीव गिरी ,दीनबंधु राय, भीम माहतो ,अभिनाश चतुर्वेदी, पिनाकी राय के अलावे भाजपा के कार्यकर्ता गन उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर