बिहार में बड़ी कार्रवाई: कोलकाता एसटीएफ ने दो मिनी गन फैक्ट्रियां का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

 मधुबनी में भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद




कोलकाता/बिहार-कोलकाता एसटीएफ ने बिहार के मधुबनी जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मिनी गन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में हथियार, उपकरण और कच्चा माल बरामद किया गया है।



खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मधुबनी के खुटौना बाजार स्थित 'किशन ऑटो पार्ट्स' दुकान पर छापा मारा। इस दुकान में चल रही मिनी गन फैक्ट्री से पिस्तौल के कई हिस्से, लेथ मशीन, मिलिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद हुए।


इसके बाद, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मधुबनी के झांझपट्टी में एक और मिनी गन फैक्ट्री का पता चला। यहां से भी भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए.गिरफ्तार आरोपी 38 वर्षीय इश्तेयाक आलम ,35 साल के इफ्तिखार आलम ,30 वर्षीय,राज कुमार चौधरी उर्फ बिरजू तथा 22 साल के राजू कुमार साह है.


बरामद किए गए समान में पिस्तौल के हिस्से,लेथ मशीन,मिलिंग मशीन,ड्रिलिंग मशीन,वेल्डिंग मशीन तथा कच्चा माल है.इस मामले में खुटौना थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।


यह कार्रवाई राज्य में बढ़ते हथियारों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी जीत मानी जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता