रानीगंज में सागुन सोहराय उत्सव: पुलिस ने बांटे कंबल, हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम



रानीगंज: रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत स्थित नूपुर आदिवासी पाड़ा में सप्ताह व्यापी होने वाले सागुन सोहराय उत्सव के तहत रविवार आदिवासी समुदाय ने अपने पारंपरिक नृत्य और गीतों से समां बांधा.



इस उत्सव में विशेष बात यह रही कि बल्लभपुर फाड़ी के प्रभारी सौमैन बनर्जी ने लगभग 100 आदिवासी परिवारों को कंबल वितरित किए. कड़ाके की ठंड में यह पहल आदिवासियों के लिए काफी मददगार साबित हुई.



 सागुन सोहराय उत्सव आदिवासी समुदाय का एक महत्वपूर्ण त्योहार है.इस दौरान आदिवासी अपने देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और पारंपरिक नृत्य करते हैं. इस उत्सव के माध्यम से आदिवासी अपनी समृद्ध संस्कृति को जीवंत रखते हैं।


 उत्सव में युवाओं, बुजुर्गों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया. आदिवासी कलाकारों ने अपने नृत्य और गीतों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया.


इस अवसर पर आसनसोल दक्षिण तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण दास, आदिवासी सम्प्रदाय के बुबुन मांडी, सुदर्शन खां, इंद्रजीत यादव सहित कई अन्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पंचायत सदस्य सीमा मांडी ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की.


 आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने आदिवासी समुदाय के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पुलिस ने न केवल कंबल वितरित किए बल्कि उत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?