कोलकाता (पीबी टीवी )पासपोर्ट घोटाले में बारासात से साबिर अली नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पासपोर्ट और आधार कार्ड घोटाले में समीर दास की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद साबिर का नाम जांचकर्ताओं को पता चला था । समीर दास से पूछताछ के बाद चंदन चटर्जी, कौशिक रॉय और दिवाकर विश्वास को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अब साबिर अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
बारासात पुलिस ने पासपोर्ट घोटाले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के लाली सिनेमा हॉल इलाके से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम साबिर अली, उम्र 38 वर्ष है ।

0 टिप्पणियाँ