रानीगंज में फुटपाथ दुकानदारों का विरोध: रोजी-रोटी और प्रशासन के बीच जंग




रानीगंज: रानीगंज बोरो कार्यालय के सामने पिछले कुछ दिनों से चल रहा फुटपाथ दुकानदारों को हटाने का अभियान लगातार जारी है.शनिवार को भी पुलिस ने बोरो कार्यालय के सामने कुछ फल तथा सब्जी दुकानदारों को हटा दिया. इस कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों ने अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए चिंता जताई है.


दुकानदारों का आरोप है कि रानीगंज के बोरो चैयरमेन के निर्देश पर यह कार्यवाही की जा रही है,जबकि कुछ जगहों पर अभी भी फुटपाथ पर दुकानें लगी हुई हैं, लेकिन उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है,शनिवार को हमलोगों को हटाने के लिए पुलिसिया जुल्म भी किया गया है.


इस संबंध में जब बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं और पुलिस भी उन्हीं के निर्देश पर काम कर रही है. उन्होंने रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स और रानीगंज सिटीजन फोरम को भी रानीगंज में जाम की समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया, उनका कहना है कि व्यापारी वर्ग जहां-तहाँ सड़कों पर सड़क के किनारे, सड़क तक अपनी दुकान लगा देते हैं .एवं वाहनों के किनारे माल का अनलोडिंग -लोडिंग करवाते हैं जिसके कारण ही यह जाम की समस्या उत्पन्न होती है.


दूसरी ओर, दिव्यांग दुकानदार सहित कई अन्य दुकानदारों ने कहा कि उनके पास कोई और रोजगार नहीं है और उन्हें पुलिस द्वारा बार-बार दुकान हटाने के लिए कहा जा रहा है. उन्होंने मांग की है कि उन्हें कहीं और जगह देकर व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर