भाजपा द्वारा नेताजी की जयंती मनाई गई,जितेंद्र तिवारी के हाथों बच्चों को दी गई लेखन सामग्री



रानीगंज: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर रानीगंज के शिशु बागान मोड पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम का नेतृत्व विकि कालिंदी और शांतनु मुखर्जी ने किया. इस दौरान नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.



कार्यक्रम में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके अलावा शमशेर सिंह, राजीव गिरी, संजय यादव, रवि केसरी सहित अन्य स्थानीय निवासी भी उपस्थित थे.


इस अवसर पर लगभग ढाई सौ बच्चों के बीच लेखन सामग्री का वितरण किया गया. इस संबंध में जितेंद्र तिवारी ने कहा, "आजादी के संघर्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अहम योगदान रहा है. उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता."


उन्होंने आगे कहा, "भारत को आजाद हुए कई साल हो चुके हैं लेकिन आज भी हम अशिक्षा और गरीबी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इन समस्याओं से निपटने के लिए शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है. इसीलिए आज हमने बच्चों को लेखन सामग्री दी है ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और देश की सेवा कर सकें."

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार