भारत-बांग्लादेश सीमा जीरो पॉइंट का राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने किया दौरा, कहा-बीएसएफ देश और सीमा की सुरक्षा के लिए किसी भी स्थिति से निपटने लिए है तैयार





कोलकाता (पीबी टीवी ) उत्तर 24 परगना के बशीरहाट महाकमा सुंदरवन के हिंगलगंज ब्लॉक के बांकड़ा 118 बटालियन द्वारा आयोजित मेरे गांव सामाजिक परियोजना में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज पहुंचे है। इस दौरान मुखयमंत्रि ममता बनर्जी की  उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गयी, जिसमें उन्होंने ने कहा था कि बीएसएफ हाल के दिनों में आतंकवादियों को बंगाल में घुसपैठ करा रही है। इस सम्बन्ध में राज्यपाल ने कहा कि वह इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करना चाहते है। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि बीएसएफ देश और सीमा की सुरक्षा के लिए किसी भी स्थिति से निपटने लिए तैयार है उन्होंने कहा कि बीएसएफ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सीमा पर हमेशा तैयार है। हमारे सैनिक बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा के सभी कदम उठा रहे है। मंगलवार को लगभग 3:00 बजे राज्यपाल बंकरा कैंप से विशेष सुरक्षा के साथ कालिंदी नदी में स्पीड बोर्ड से भारत-बांग्लादेश के पास जीरो पॉइंट का दौरा किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा का जायजा लेने के साथ ही सीमा सुरक्षा बल की 118वीं बटालियन के अधिकारियों से सीमा निगरानी को लेकर कुछ देर तक बातचीत की. साथ ही सुंदरबन में बंगाली संस्कृति धमसा मदल की लय पर झुमुर नित्य संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसका उन्होंने ने आनंद लिया राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज सुंदरवन के बंगरा 118 में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मेडिकल कैंप  के साथ कई शिविरों का दौरा किया और झुमुर पाटा नृत्य और धमसा मदल संगीत सुना। करीब एक घंटे तक मंच पर बैठे-बैठे वह बंगाल की संस्कृति से घुल-मिल गए और चेहरे पर मुस्कान और ताली बजाते हुए बंगाल की संस्कृति का अभिनंदन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार