रानीगंज में 5 जनवरी से पुस्तक मेला: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा आयोजन, हिंदी एवं उर्दू की स्टालें भी रहेगी मौजूद



रानीगंज: रानीगंज बई मेला कमिटी द्वारा 5 जनवरी से 11 जनवरी तक सीआरसोल राजवाड़ी मैदान में आयोजित होने वाले पुस्तक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं .शुक्रवार की संध्या रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी. इस इस दौरान रानीगंज बोरो अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा, आसनसोल साउथ तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष देवनारायण दास, पुस्तक मेला कमेटी के सचिव जुगल किशोर गुप्ता, सह सचिव राजा बनर्जी, विक्टर बागची, दीपक गोप, अरविंद सिंघानिया आदि उपस्थित थे.



विधायक बैनर्जी ने बताया कि मेले में इस बार कुल 92 स्टॉल लगेंगे, इन स्टालों में लगभग 50 स्टाले पुस्तकों की होगी.47 पब्लिशर्स कोलकाता से आ रहे।है. इस बार उर्दू अकादमी के तरफ से उर्दू की स्टाल जबकि एक हिंदी की स्टाल भी मौजूद रहेंगे, इसके अलावा मेले के अन्य स्टालों में भी हिंदी की पुस्तक के मौजूद रहेगी .जबकि अन्य स्टालों में खाने पीने की सामग्री, खेलकूद की सामग्री तथा शिक्षण संस्थान से जुड़े स्टॉल मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि पिछले साल लगभग 30 लाख की पुस्तक इस पुस्तक मेला में बिक्री की गई थी, जो इस बार बढ़ने की संभावना है. मेले के सभी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.पुस्तक मेला के आरंभ के दिन रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली से लेकर पुस्तक मेला आयोजन स्थल तक एक रैली निकाली जाएगी, जिसमें तरह-तरह के झांकियां मौजूद रहेगी इस रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं के साथ-साथ शिक्षाविद एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे .पश्चिम बंगाल ग्रंथाघार दफ्तर के सहयोग से आयोजित इस मेल में एक और मेला के दौरान दो दिन सेमिनार का आयोजन की जाएगी . 6 जनवरी को आयोजित होने वाली सेमिनार में जादवपुर यूनिवर्सिटी के डीन चिरंजीव भट्टाचार्य वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर अपना व्याख्यान देंगे, वहीं 8 तारीख को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण विद् जया मित्र पुस्तक मेला के प्रांगण को संबोधित करेंगी. इसके अलावा कवि सम्मेलन साथ ही साथ अंचल के विभिन्न नृत्यांगन संस्था द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी,लगभग 30 संस्थानों द्वारा नृत्य प्रस्तुति के अलावा चित्रांकन प्रतियोगिता जिसमें सैकड़ो बच्चे हिस्सा लेंगे. वहीं करियर काउंसलिंग का भी आयोजन की जाएगी,जिसमें आईपीएस,आईएएस छात्रो को सफल होने के टिप्स देंगे.इसके साथ ही श्रीकांत आचार्य, दीप चैटर्जी, सुरजीत और उनके बैंड के सदस्य सहित कई अन्य नामी गिरामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. साथ ही, स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.



विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में पुस्तकों के प्रति रुझान बढ़ेगा और संस्कृति के प्रति भी जागरूकता आएगी.उन्होंने कहा, "पुस्तक ही आदमी को इंसान बनाती है."


 वहीं इस दौरान उन्होंने बाल मजदूरी के मुद्दे पर भी कहा कि यह एक गंभीर सामाजिक समस्या है जिसके समाधान के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मिड डे मील जैसी योजना शुरू करके गरीब बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान किए थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान