रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन को 34वीं वार्षिक बैठक में व्यापारियों ने रखीं अपनी समस्याएं



रानीगंज: रानीगंज के लायंस पातेशरिया मेमोरियल हॉल में आयोजित रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन की 34 वीं वार्षिक आम बैठक में कपड़ा व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को रखा.बैठक में आसनसोल निगम के मेयर अमरनाथ चटर्जी, रानीगंज बोरो कार्यालय के चेयरमैन मोजाम्मेल शाहजादा, संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, सचिव पंकज सोमानी, और एजीएम चेयरमैन संजय खैतान उपस्थित थे.



ब्लॉक मार्केट के व्यापारियों ने रानीगंज को सड़कों की खराब स्थिति और कर भुगतान में आने वाली कठिनाइयों के बारे में विशेष चिंता जताई.उन्होंने कपड़े के व्यवसाय में आने वाली अन्य समस्याओं के बारे में भी अपनी राय रखी.



संगठन के अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने कहा कि आज के युग में व्यापार करना बहुत कठिन हो गया है और व्यापारियों को एकजुट रहने की आवश्यकता है. पिछले 33 वर्षों से रानीगंज वस्त्र व्यापारी संघ इसी दिशा में काम कर रहा है और आज यह क्षेत्र के कपड़ा उद्योग से जुड़े व्यापारियों के लिए एक बड़ा मंच बन चुका है.


बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन के महत्व पर बल दिया और व्यापारियों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया.


इस बैठक में व्यापारियों की भागीदारी उत्साहवर्धक रही और उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार