छात्रा के यौन शोषण के आरोपी शिक्षक की ग्रामीणों ने की धुनाई




पूर्व मेदिनीपुर: तीसरी क्लास की छात्रा के यौन शोषण के आरोपी शिक्षक को लोगों ने जमकर धुनाई कर दी । पुलिस बीच-बचाव करने आई तो विरोध करने वालों ने पुलिस को घेर लिया। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के भगवानपुर थाने के रायबार्ड प्राइमरी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गयी और मोबाइल फोन पर नग्न वीडियो दिखाया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आज स्कूल के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.  ग्रामीणों व अभिभावकों ने शिक्षक को स्कूल में बंद कर दिया. बाद में भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. भगवानपुर थाने की पुलिस जब शिक्षक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही आरोपी शिक्षक की लात-घूसों से पिटाई कर दी. पुलिस ने तुरंत शिक्षक को बचाया और घटनास्थल से दूर ले गई. इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता