रानीगंज में आलू-प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त,कृषि विपणन एवं प्रवर्तन शाखा ने बाजार में आपातकालीन छापेमारी की



रानीगंज: आलू व्यापारियों की हड़ताल की चेतावनी के बाद रानीगंज में कृषि विपणन विभाग और प्रवर्तन शाखा ने बाजार में आपातकालीन छापेमारी की मंगलवार को अधिकारियों ने रानीगंज बाजार के थोक और खुदरा विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी कर आलू-प्याज की कीमतों पर नजर रखी.



अधिकारियों ने रानीगंज बाजार के सभी बड़े गोदामों में विशेष छापेमारी की और सभी व्यापारियों को आलू-प्याज की सही कीमत पर बेचने का निर्देश दिया.उन्होंने सब्जी मंडी का भी दौरा किया और खुदरा विक्रेताओं को भी यही निर्देश दिया. विभिन्न दुकानों में आलू-प्याज की कीमतों के बारे में जानकारी एकत्र की गई.


कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन:


रानीगंज के संयुक्त बीडीओ और प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि यदि उन्हें कच्चे माल की आपूर्ति में कोई कठिनाई होती है तो वे मदद करेंगे.


बाजार में आलू-प्याज की कीमतें:


अभियान के दौरान पाया गया कि पुराना आलू 30 से 32 रुपये जबकि नया आलू 45 से 50 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा था. प्याज की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में काफी वृद्धि हुई थी, जिस पर अधिकारियों ने व्यापारियों को बाजार मूल्य के अनुरूप ही प्याज बेचने का निर्देश दिया.


व्यापारी और उपभोक्ता दोनों खुश:


इस अभियान से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को रास आया. व्यापारी इस अभियान से खुश हैं क्योंकि इससे बाजार में पारदर्शिता आएगी. वहीं, उपभोक्ता भी सामानों की कीमतों पर नियंत्रण होने से खुश हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात