रानीगंज: रानीगंज के के श्री सीताराम जी मंदिर में आयोजित पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में समाज के लोगों में उत्साह का संचार हुआ . इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.



संगठन के लक्ष्य:


समाज सेवा: मारवाड़ी समाज के जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी करवाना, मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करना और अन्य सामाजिक कार्य करना.

सदस्यता वृद्धि: इस साल दिसंबर तक संगठन में 50 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

सनातन धर्म की रक्षा: बढ़ते हुए सनातन विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना.

 सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया ताकि समाज सेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके.


रानीगंज के प्रतिष्ठित समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान ने सनातन धर्म पर हो रहे हमलों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया


.रानीगंज शाखा के अध्यक्ष ओम प्रकाश बाजोरिया ने संगठन में नए सदस्य जोड़ने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग मांगा,उन्होंने बताया की आज 20 नए सदस्य बनाये गए.


इस बैठक में दिनेश सराफ (संगठन के उपाध्यक्ष),ओमप्रकाश बाजोरिया (रानीगंज शाखा के अध्यक्ष),राजेंद्र प्रसाद खेतान (वरिष्ठ समाजसेवी)विष्णु सराफ,बिमल बाजोरिया,राजेश जिंदल सह संगठन के अन्य सदस्य और पदाधिकारी में उपस्थित थे.


ज्ञात रहे कि लगभग25 वर्ष पूर्व रानीगंज में इस संस्था का रानीगंज शाखा का गठन हुआ था, 182 पुराने सदस्य भी है,पर किसी कारणवश मध्य के कुछ वर्षों में इसकी गतिविधियां बन्द रही,पुनः संगठन के मजबूती के लिए समाज का लोग जुट गए है.