अवैध सम्बन्ध के कारण माँ दूसरे व्यक्ति के साथ हुई फरार, शर्म लिहाज से बेटी ने की आत्महत्या





 कोलकाता (पीबी टीवी )| एक मां विवाहेतर अवैध संबंध में फंस गईं और घर-परिवार छोड़कर कहीं और परिवार बसा लिया। भले ही उसको शर्म न हो, लेकिन पढ़ी-लिखी लड़की इस हीन भावना से समाज में कैसे मुँह दिखाती। इसी शर्म लिहाज से नदिया के शांतिपुर की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा अर्पिता मजूमदार ने आत्महत्या कर ली। शादी के लगभग 19 साल बाद विपुल मजूमदार की पत्नी ने आत्मनिर्भर होने की इच्छा जताई, जिसको उसके पति ने स्वीकार कर लिया। लेकिन इसके दो महीने के बाद ही उत्तर 24 परगना के बंगाण में एक व्यक्ति से उसका अवैध सम्पर्क हो गया। फिर विपुल मजूमदार की पत्नी रूपा मजूमदार अपने पति को छोड़कर उस व्यक्ति के साथ चली गई। विपुल बाबू ने कई बार अपनी पत्नी को लाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं आयी। मृतक लड़की के परिवार का दावा है कि उनकी बेटी इस घटना को स्वीकार नहीं कर पा रही है. मां के जाने के बाद उनकी बेटी भी भावनात्मक रूप से टूट गई थी. उसको  कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका.दूसरी ओर, मृतक के परिवार को यह नहीं पता कि मां को वास्तव में अपनी बेटी के आत्महत्या  के बारे में पता है या नहीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मौत की खबर एक रिश्तेदार के जरिए उसकी मां को भेजी गई थी. उन्हें यह भी नहीं पता कि क्या उन्होंने उसकी मां को सूचित किया है या वह अब कहां है।"

स्वाभाविक रूप से, ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ऐसे दुखद घटना से टूट गई थी और उनसे आखिरकार आत्महत्या कर ली. पिता और परिवार के बाकी सदस्य भी सदमे में है । पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है. हालांकि, परिवार ने आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ शांतिपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. परिवार की शिकायत के आधार पर शांतिपुर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर