रानीगंज के युवाओं ने रचा इतिहास: कई छात्र बने चार्टर्ड अकाउंटेंट!









रानीगंज: रानीगंज शहर को कोयला नगरी के साथ-साथ चार्टर्ड अकॉउंटेंट का नगरी भी कहा जाता है. इस बात को पुनः इस वर्ष साबित कर दिखाया यहां के युवाओं ने. इस बार रानीगंज के कुल 11 छात्र -छात्राओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के परीक्षा में सफलता अर्जन कर रानीगंज कोयलांचल को गोरांवित किया है .कहा जाता है की चार्टर्ड अकाउंटेंट की ही एक ऐसी परीक्षा है जिसमें किसी भी प्रकार का पैरवी नहीं चलती है .इस परीक्षा में सिर्फ और सिर्फ छात्र- छात्राओं को शैक्षणिक योग्यता ही महत्वपूर्ण होती है. ऐसा भी माना जाता है की जो चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में विद्यार्थी अन्य स्थानों में सफल नहीं हो पा रहे हैं वह रानीगंज की धरती से अगर चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा देंगे तो सफलता अर्जित अवश्य करेंगे. माना जा रहा है कि रानीगंज में लगभग 650 से अधिक चार्टर्ड सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपना परचम लहरा रहे हैं. इस बार के सफल छात्रों में रानीगंज के जैन समाज के राजेश जैन एवं प्रीति जैन की पुत्री प्रतीक्षा जैन की सफलता अर्जित की है, उसकी सफलता पर जैन समाज के लोगो ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक्षा ने समाज का नाम रोशन किया है. प्रतीक्षा आगे चलकर जॉब करना चाहती है वही रानीगंज के युवा समाजसेवी अरविंद सिंघानिया के सुपुत्र आदित्य सिंघानिया ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर सफलता अर्जित किया है आदित्य भी किसी प्रतिष्ठित कंपनी में फिलहाल जॉब करना चाहता है आदित्य की माता वीणा सिंघानिया का कहना है की पुत्र ने लगातार मेहनत की है और अंतत उसे उसका फल मिला है अपने पुत्र के इस सफलता को लेकर वह उसकी लगन और मेहनत बताती है अन्य सफल होने वाले छात्रों में अदिति केडिया ,तुषार शराफ़, किशन गुप्ता ,प्रिया जैन, ईशा कुमारी ,अनिरुद्ध बाजोरिया ,संदीप कुमार सिंह, राहुल चक्रवर्ती एवं शुभम अग्रवाल है.


 सभी सफल छात्रों ने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का कारण बताया. उन्होंने नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है.


 सभी सफल छात्र अब कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से किसी बड़े प्रतिष्ठान में कार्य करने की इच्छा रखते हैं.


इन युवाओं की सफलता शिल्पांचल क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। यह क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात