जिला शासक ने बोरिंगडांगा हाई स्कूल का किया निरीक्षण, मिड डे मील की गुणवत्ता जांची



जामुड़िया: पश्चिम बर्दवान के जिला शासक एस पोन्नावलम ने शुक्रवार को जामुड़िया के शिक्षा चक्र संख्या एक के बोरिंगडांगा हाई स्कूल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल के मिड डे मील की व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया.


जिला शासक ने मिड डे मील भवन का निरीक्षण किया और स्वयं बच्चों के लिए बना भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा. उन्होंने विद्यालय परिसर में सब्जी के पौधे भी लगाए.


स्कूल की प्रधान शिक्षिका मिठू घोष ने जिला शासक से स्कूल की चारदीवारी मरम्मत कराने का अनुरोध किया. जिला शासक ने इस संबंध में तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया.


निरीक्षण के दौरान उपस्थित पश्चिम बर्दवान जिला के पीओ,पश्चिम बर्दवान जिला मिड डे मील के निरीक्षक,जामुड़िया के बीडीओ अरुणामय घोष,जामुड़िया चक्र के स्कूल इंस्पेक्टर,बोरिंगडांगा हाई स्कूल की प्रधान शिक्षिका मिठू घोष,एक नंबर वार्ड के पार्षद मृदुल चक्रवर्ती,शिक्षक बापी राय एवं अन्य.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार