रानीगंज में आरजी कर मामले और महिला डॉक्टर हत्याकांड को लेकर वामपंथियों का विरोध प्रदर्शन



रानीगंज: आरजी कर मामले में आरोपियों को जमानत मिलने के बाद रानीगंज में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) रानीगंज एरिया कमेटी ने एक विरोध सभा का आयोजन किया. इस सभा में बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता उपस्थित थे.



सभा में मुख्य रूप से कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर नारे लगाए गए.माकपा नेता हेमंत प्रभाकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीबीआई द्वारा 90 दिनों के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं करने के कारण आरोपियों को जमानत मिल गई है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी के बीच सेटिंग का नतीजा बताया.


हेमंत प्रभाकर ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी के बीच की सेटिंग के कारण पीड़िता डॉक्टर को इंसाफ नहीं मिल रहा है.उन्होंने यह भी कहा कि पार्थो चटर्जी जैसे ममता बनर्जी के करीबी नेताओं को भी जमानत मिल गई है. यह भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सेटिंग का ही नतीजा है कि सीबीआई किसी भी मामले की जांच को अंतिम रूप नहीं दे पा रही है.


हेमंत प्रभाकर ने बंगाल विधानसभा में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वह भाजपा में टीएमसी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और गलत बयान देकर लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वामपंथी महिला डॉक्टर के हत्यारों को सजा दिलवाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार