कोलकाता (पीबी टीवी ) दुर्गापुर आरआईपी प्लॉट नेफ़थलीन फैक्ट्री में आग लग गई. फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फैक्ट्री का एक कर्मचारी आग में झुलसकर घायल हो गया। न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस ने आकर घायल को बचाया और उसे महकमा अस्पताल भेजा.
सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों का मानना है कि आग फैक्ट्री की भट्टी में लगी होगी. इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है. आग से काफी नुकसान हुआ है, जिसका आकलन किया जा रहा है

0 टिप्पणियाँ