अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की टिप्पणी के विरोध में सड़क पर उतरी तृणमूल कांग्रेस




  कोलकाता (पीबी टीवी)अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की टिप्पणी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस सड़क पर उतरी है. आज तृणमूल द्वारा राज्यव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है।  इसी कड़ी में कोलकाता के वार्ड नंबर 28 की तृणमूल कांग्रेस की ओर से सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया गया.  मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के निर्देश पर सत्तारूढ़ दल बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ  राज्यव्यापी प्रदर्शन करने का एलान किया था । तृणमूल ने केंद्रीय गृह मंत्री पर संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है. राज्य के हर ब्लॉक और नगर पालिका के साथ-साथ कोलकाता के हर वार्ड में रैलियां आयोजित की जा रही है। सुश्री बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में अंबेडकर और संविधान मसौदा समिति के अन्य सदस्यों के बारे में "अपमानजनक टिप्पणी" की थी। उन्होंने इस टिप्पणी को भारत के लोकतंत्र का अपमान और संविधान द्वारा निर्धारित मूल्यों पर हमला भी बताया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार