श्याम सेल कारखाना विवाद में उलझा, ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य किया बंद



जामुड़िया: जामुड़िया पंचायत समिति के हीजलगोड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत बाडूल गांव में श्याम सेल कारखाना द्वारा दो वर्ष पूर्व बिछाई गई पाइप लाइन के मरम्मत कार्य को ग्रामीणों ने शनिवार को बंद कर दिया.

ग्रामीणों का आरोप है कि कारखाना प्रबंधन ने पाइप लाइन बिछाने के दौरान स्थानीय लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब तक सिर्फ 19 लोगों को ही नौकरी दी गई है. बाकी बचे 14 लोग नौकरी से वंचित हैं.




ग्रामीण अमर मंडल ने बताया कि पाइप लाइन में खराबी आने पर जब मरम्मत कार्य शुरू हुआ तो उन्होंने इसे रोक दिया. उन्होंने कहा, "जब तक बाकी 14 लोगों को नौकरी नहीं मिलती, तब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने देंगे."

ग्रामीण मोनीमाला मंडल ने कहा कि कारखाना प्रबंधन पिछले दो वर्षों से नौकरी देने का झांसा दे रहा है. उन्होंने कहा, "अक्टूबर में लिखित सहमति होने के बाद भी हमें नौकरी नहीं मिली. इसलिए हमने मरम्मत कार्य रोक दिया है.


ग्रामीणों का आरोप है कि श्याम सेल कारखाना प्रबंधन नौकरी देने के नाम पर सिर्फ टालमटोल कर रहा है.उन्होंने कहा कि जब तक कारखाना प्रबंधन अपना वादा पूरा नहीं करता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार