नार्थ सियारसोल ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण घरों के क्षतिग्रस्त हालात को जानने पहुंचे भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी दक्षिण बाउरी पाड़ा इलाकों का दौरा किया



जामुड़िया-ओसीपी में ब्लास्टिग के कारण कई घर हुईं क्षतिग्रस्त .इसके कारण उस घरों में रहने वाले लोग भयभीत है. यह घटना कुनुस्टोरिया एरिया क्षेत्र के नार्थ सियारसोल ओसीपी में ब्लास्टिग के कारण हो रहे घरों में दरारें पड़ रही है. इसे लेकर शनिवार को बीजपुर ग्राम दक्षिण बाउरी पाड़ा इलाकों का दौरा किया भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी. इस दौरान उन्होंने कहा की ईसीएल का ओपेन कास्ट प्रोजेक्ट चले, हम लोगो को कोई आपत्ति नहीं है ,परंतु निजी स्वार्थ और निजी कमाई के लिए ब्लास्टिंग कर दूसरे के घरों का क्षति कर रहे हैं .आसपास के गांव के लोगों के घरों के सुरक्षा के ध्यान में रखते हुए ब्लास्टिंग करनी चाहिए, ओपन कास्ट प्रोजेक्ट को शुरुआत करने से पहले ईसीएल के सर्वे डिपार्टमेंट के लोगों को निरीक्षण करना चाहिए .आसपास के गांव के रहने वाले लोगों के घरों का क्या असर पड़ सकता है .यह सारी बातें ध्यान में रखते हुए ओपन कास्ट को शुरू करना चाहिए जो डीपीआर तैयार करते है ,उनको चाहिए की घरों की क्षति होने के बाद उनको मुआवजा भी देना चाहिए. इस इलाके में मैंने घूम कर देखा है कि यहां के स्थानीय लोगों ने किसी तरह मेहनत कर अपने मिट्टी के घर बनाए हैं ,जिनका घर ब्लास्टिंग के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है. स्थानीय लोग अगर इस प्लास्टिक को लेकर विरोध करते हैं तो उन लोगों को पुलिस के द्वारा मुकदमा कर दिया जाता है, आज हम लोग यहां आए हैं. तीन दिन का समय लेकर सर्वे कर के जिन लोगों का घर क्षतिग्रस्त हुआ है उन लोगों के नाम लिखकर हमें दे. उसके बाद हम यह लड़ाई लड़ेंगे. ईसीएल के ओपेन कास्ट प्रोजेक्ट में ब्लास्टिंग कर गरीब लोगो के घरों को क्षतिग्रस्त करेंगे .हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. गरीब लोग अपनी मेहनत की कमाई कर घर का निर्माण करते हैं और यहां ब्लास्टिंग कर घरों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पहले विधायक हो या सांसद या जो भी बड़े नेता या मंत्री हो विद्यालय के फिता काटते थे, कम्युनिटी हॉल का फीता काटते थे अभी तृणमूल कांग्रेस के विधायक ईसीएल के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट का फीता काटते हैं, ये तृणमूल कांग्रेस विधायक ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के मालिक के ही गुण गाएंगे, जो विधायक ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के हित में काम करेंगे. वह कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे ,जब चुनाव आता है तो ये तृणमूल के नेता घर घर जाकर घरों के बुजुर्ग लोगों को प्रणाम कर आशीर्वाद लेते हैं और चुनाव बीत जाने के बाद उन्हीं लोगों को अनदेखा करते हैं. चुनाव बीत जाने के बाद कौन चाचा है कौन फुआ है, कौन भाई, कौन बहन है सब भूल जाते है, तृणमूल कांग्रेस के नेता ओपन कास्ट प्रोजेक्ट का फीता काटे हमें कोई आपत्ति नहीं है परंतु जिन गरीब लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन लोगों के घरों का निर्माण करके देना चाहिए. इस अवसर पर बीजन मुखर्जी, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, बृज मोहन कुमार, दीपक बाउरी, अविनाश चतुर्वेदी, बिरजू पासवान के अलावे मौके पर अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर