पूर्व बर्दवान जिला पुलिस को बड़ी कायमायबी, डबल मर्डर मामले में दो घंटे के भीतर तीन को किया गिरफ्तार




 पूर्व बर्दवान (पीबी टीवी )- पूर्व बर्दवान जिला पुलिस को बड़ी कायमायबी मिली है. डबल मर्डर मामले में   2 घंटे के भीतर मंगलवार रात तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया.आपको बता दें कि मंगलवार की दोपहर बर्दवान की रहने वाली सुपर्णा चौधरी नाम की एक महिला भतार थाने आई और कहा कि उसका अपने मौसा अभिजीत यश और मौसी चित्ररानी यश से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है. पिछले तीन दिनों से भतार के रवीन्द्र पल्ली स्थित उनके घर पर भी बाहर से ताला लगा हुआ है। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की मदद से, उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया. घर के अंदर देखा गया की मौसा और मौसी दोनों को खून से लथपथ फर्श पर मृत पड़े हुए हैं या। कमरे में सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है. जैसे ही यह खबर भटार थाने को मिली, पुलिस अधीक्षक सायक दास के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. पुलिस का खोजी कुत्ता घटनास्थल पर पहुंचा। मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू हुई. तकनीकी सहायता टीम भी मौके पर पहुंची। मैनुअल सूत्रों से पता चला है कि मृतक अभिजीत बाबू के रिश्ते में शाली की पुत्री महुआ सामंत उर्फ केया सामंत उनसे समय-समय पर पैसे की मांग करती थी, लेकिन वे उन्हें अपमानित कर भगा देते थे.प्रारंभिक जांच में तकनीकी इनपुट और मैनुअल स्रोतों से पता चला कि पूर्व आक्रोश पर पिछले शनिवार यानी 14 दिसंबर को दोपहर में महुआ सामंत और उनके दो बेटों अरित्रा सामंत और अनिकेत सामंत ने अभिजीत यश और चित्ररानी यश की गला घोंटकर हत्या कर दी। घर में रखे सामान और पैसे लेकर चले गए और जाते ही घर में बाहर से ताला लगा दिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. दोषियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत में भेज दिया जाएगा। साथ ही, घटनास्थल के गहन निरीक्षण के लिए बुधवार को पूर्वी बर्दवान जिला पुलिस द्वारा एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता