पुलिसवाले पर लगा उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम के ड्राइवर को पीटने का आरोप, कर्मचारियों ने किया सड़क जाम




कूचबिहार (पीबी टीवी ) एक पुलिस वाले पर उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम के ड्राइवर को पिटाई का आरोप लगा है, जिसके बाद उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. यह सनसनीखेज घटना कूचबिहार के बीस नंबर वार्ड के खलासीपट्टी से सटे इलाके में घटी. इस घटना की वजह से उस इलाके में काफी ट्रैफिक जाम हो गया. घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अलीपुरद्वार जा रही एक बस इलाके से गुजर रही थी, तभी  पुलिसकर्मी ने अचानक बस चालक को रोका अपने हेलमेट से उसकी पिटाई शुरू कर दी. उसने कहा कि बस से उसे चोट लग सकती थी. पुलिसकर्मी की पिटाई से बस चालक घायल हो गया है और  उसका इलाज कूचबिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही कूचबिहार कोतवाली थाने के आईसी तपन पाल तुरंत मौके पर पहुंचे. वहीं स्थिति को संभालने और कर्मचारियों से बात करने के लिए उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय भी मौके पर पहुंचे। यह सड़क जाम करीब एक घंटे तक चला, आईसी तपन पाल के आश्वासन के बाद उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम के कर्मचारियों   ने सड़क जाम हटा लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर