रानीगंज: जयसवाल समाज,रानीगंज का 46 वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को रानीगंज के पंजाबी मोड़ स्तिथ मिड वे होटल के प्रांगण में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया.इस समारोह में मिशन अस्पताल दुर्गापुर के सहयोग से स्वास्थ्य जांच करवाएं,वहीं समाज के सदस्यों ने एक साथ मिलकर पिकनिक, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया.
इस अवसर पर जयसवाल समाज के उन सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है. चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों को समाज की ओर से सम्मानित किया गया.
समाज के कल्याण के लिए मिशन हॉस्पिटल के सहयोग से लगाए गए इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 130 लोगों ने भाग लिया और उन्हें गायनेकोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन,डेंटिस्ट,कार्डियोलॉजि और अन्य चिकित्सकों द्वारा जांच की गई. शिविर में अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी, ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा भी उपलब्ध थी.
समाज के अध्यक्ष सुरेश जयसवाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज के सदस्यों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जयसवाल समाज हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा. उन्होंने बताया कि समाज द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप, मकर संक्रांति का आयोजन और जरूरतमंदों को कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
सुरेश जयसवाल ने समाज के सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने नाम के बाद उपाधि के साथ ‘जयसवाल’ जरूर लिखें. इससे समाज में एकता आएगी और समाज का विकास होगा.
इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया.
इस अवसर पर लायंस क्लब आफ रानीगंज के अध्यक्ष राजेश साव, समाजसेवी देवेन साव, जयसवाल समाज के सचिव महेंद्र साव, संयोजक संजय जयसवाल, जॉइंट सेक्रेटरी चांद साव, अनूप गुप्ता, जी एस टी अधिकारी प्रसनजीत कुमार, दुर्गापुर के नंदकिशोर जायसवाल,डा राजेश गुप्ता शुभम गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि जयसवाल समाज का यह मिलन समारोह समाज की एकता और भाईचारे का प्रतीक था. इस तरह के आयोजनों से समाज का सर्वांगीण विकास होता है
कार्यक्रम का संचालन मुकेश गुप्ता ने किया.

0 टिप्पणियाँ