बांग्लादेश के जेल में बंद सुंदरबन के 95 मछुआरें होंगे रिहा





  कोलकाता (पी बी टीवी )। सुंदरबन के 95 मछुआरों को बांग्लादेश की जेल से रिहा किया जाएगा। लगभग तीन महीने के बाद बांग्लादेश की जेल से ये मछुआरे  रिहा किये जायेंगे। साथ ही 6 ट्रॉलरों को बांग्लादेश वापस करेगा  लगभग तीन  महीने पहले, बांग्लादेश तट रक्षक ने बांग्लादेश के क्षेत्रीय जल में प्रवेश करने के लिए बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप से छह ट्रॉलरों को हिरासत में लिया था। उन ट्रॉलरों में 95 मछुआरे थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के उप सचिव लुत्फुन नाहर ने एक अधिसूचना में घोषणा की कि अंतरिम सरकार ने समुद्री मत्स्य पालन अधिनियम, 2020 के तहत 95 लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का फैसला किया है। ढाका ने हिरासत में लिए गए छह ट्रॉलरों को वापस करने का भी फैसला किया है।

बांग्लादेश में काकद्वीप के मछुआरों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें भारत वापस लाने के लिए कार्रवाई करने की बात कही है. राज्य की ओर से केंद्र सरकार का भी ध्यान आकृष्ट कराया गया.. मुख्यमंत्री कार्यालय ने मछुआरों के परिवार के सदस्यों का हाल जानने के लिए काकद्वीप विधायक मोंटूराम पाखिरा को फोन किया था. उधर, गृह मंत्रालय की ओर से भारत में फंसे 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा करने की तैयारी की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर