जामुड़िया में बीसीडीए द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 4 ऑक्सीजन सिलेंडर का हुआ उद्घाटन



जामुड़िया: बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की जामुड़िया इकाई द्वारा मंगलवार को जामुड़िया नजरुल शतवार्षिकी भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साह देखने को मिला. इस कार्यक्रम का उद्घाटन जामुड़िया विधायक हरे राम सिंह ने किया.


 कार्यक्रम की शुरुआत रानीगंज जोन के दिवंगत अध्यक्ष स्वपन राय को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. इस अवसर पर जामुड़िया बोरो चेयरमैन शेख सानदार के परिवार द्वारा 4 ऑक्सीजन सिलेंडर संस्था को दान किए गए.यह ऑक्सिजन सिलिंडर जनसेवा के लिए समर्पित किया गया.


 आसनसोल जिला अस्पताल के स्वास्थ्य तकनीशियनों द्वारा इस रक्तदान शिविर में 24 यूनिट रक्त एकत्र किया गया.कार्यक्रम के दौरान विधायक हरे राम सिंह ने बीसीडीए की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन न केवल व्यवसाय में अग्रणी है बल्कि निस्वार्थ भाव से जन सेवा के कार्यों में भी लिप्त रहता है.


 इस कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के एमएमआई सी सुब्रत अधिकारी, बोरो चेयरमैन शेख सानदार, जामुडिया म्युनिसिपालिटी के पूर्व चेयरमैन डॉ भास्कर बनर्जी, बीसीडीए आसनसोल जोन सचिव कुंतल राय, बीसीडीए रानीगंज जोन सचिव तिमिर मंडल, अध्यक्ष महेश सराफ, जामुड़िया युनिट के चेयरमैन हिरण्मय बनर्जी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार