रानीगंज एथलेटिक्स कोचिंग सेंटर के 20 युवाओं को मिला सशस्त्र बलों में चयन का सम्मान



रानीगंज: रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में आयोजित एक विशेष समारोह में रानीगंज एथलेटिक्स कोचिंग सेंटर के 20 युवाओं को सशस्त्र बलों में चयनित होने पर सम्मानित किया गया. इन युवाओं ने सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी जैसे प्रतिष्ठित बलों में अपनी जगह बनाई है.

इस समारोह में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, ललित झुनझुन वाला, बिमल देव गुप्ता आशीष कुमार,मनोज कुमार , मनोज केसरी, बबलू सिंह, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.




इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के प्रमुख रवि सिंह ने बताया कि इस साल उन्होंने लक्ष्य रखा था कि उनके प्रशिक्षण केंद्र से 30 विद्यार्थी विभिन्न सशस्त्र बलों में नौकरी प्राप्त करें. हालांकि, 20 विद्यार्थी ही सफल हो पाए. उन्होंने कहा कि कुछ विद्यार्थी बेहद कम अंकों से चूक गए, लेकिन फरवरी में होने वाली अगली परीक्षा में उन्हें पूरा भरोसा है कि और अधिक विद्यार्थी सफल होंगे. इन 20 विद्यार्थियों में से 10 सीआरपीएफ, 6 सीआईएसएफ, 3 बीएसएफ और 1 आईटीबीपी में चयनित हुए हैं. इसके पुर्व भी इसी रोबिन सेन स्टेडियम में रवि सिंह के कोचीन से 150 युवा सशत्र बल के जवान के रूप में चयनित हो चुके है.


यह एक गौरवपूर्ण क्षण है जब रागंज के युवा सशस्त्र बलों में देश सेवा का अवसर प्राप्त कर रहे हैं. रानीगंज एथलेटिक्स कोचिंग सेंटर के इस प्रयास से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार