रानीगंज थाने की पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा




रानीगंज: रानीगंज थाने की पुलिस ने रिमांड में लिए गए दो बदमाशों से पूछताछ कर दो चोरियों का खुलासा किया है।. पहले मामले में सोने के अंगूठी की सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी गए सामान बरामद किए इस दौरान दीपक सिंह के घर हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने पूछताछ में चोरी गए सामान को छुपाने के स्थान का खुलासा किया।



रुपे के सिक्के ने खोला दूसरी चोरी का राज: चोरी गए सामानों में एक पुराने रुपये के सिक्के के मिलने पर रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर बिकास दत्त के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने दूसरी चोरी के मामले की जांच शुरू की।.पुलिस को पता चला कि 17 नवंबर को गिरजा पाड़ा के रहमत नगर इलाके में प्रभास पाल के घर से उनके घरवालों के अनुपस्थित रहने के दौरान चोरी हुई थी और इसी चोरी में चोरों ने यह रुपे का सिक्का भी चुराया था. पुलिस ने कुख्यात बदमाश बादशाह खान से लगातार पूछताछ की और दूसरी चोरी के मामले का भी खुलासा कर दिया.



बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और अन्य सामान बरामद: पुलिस ने चोरी गए सोने, चांदी के गहने, कैमरे, मोबाइल, घड़ियों आदि को विभिन्न स्थानों से बरामद किया. शुक्रवार को असानसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी. उनके साथ एसीपी सेंट्रल दो बिमान मृधा, रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर बिकास दत्त और पुलिस दल मौजूद थे.


ध्रुव दास ने बताया कि पहले मामले में बीते 14 नवंबर को गिरजा पाड़ा निवासी दीपक सिंह के घर में सुबह चोरी हुई थी. उन्होंने इसकी शिकायत रानीगंज थाने में की थी. रानीगंज थाने के पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और गिरजा पाड़ा के ही बादशाह शेख और अर्जुन पासवान को गिरफ्तार किया. इसमें बादशाह शेख पर इससे पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके थे. इस मामले में पुलिस ने दीपक सिंह के घर से चोरी हुए ₹36000 नकद और गहने बरामद किये.चोरी की घटना में बादशाह शेख और अर्जुन पासवान को गिरफ्तार किया गया, जब उनसे पूछताछ की गई तो पाया गया की 17 नवंबर को बादशाह शेख ने प्रभास चंद्रपाल नामक एक अन्य व्यक्ति के घर में भी चोरी की था. प्रभास चंद्रपाल सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक अपने घर से बाहर थे, घर में ताला बंद था. इसी का फायदा उठाकर बादशाह शेख ने उनके घर में भी चोरी की थी. पुलिस द्वारा की गई जांच और पूछताछ में बादशाह शेख ने अपने इस अपराध को भी कबूल किया उसे घटना में बादशाह ने प्रभास चंद्रपाल के घर से जो सामान चुराया था. वह सारा का सारा सामान बरामद कर लिया गया .उसने प्रभास चंद्रपाल के घर से दो कैमरे ,रिस्ट वॉच ,मोबाइल चूड़ियां आदि की चोरी की थी.


बादशाह खान पहले भी रहा है मोटरसाइकिल चोर: पुलिस को पता चला है कि अपराधी बादशाह खान पहले भी मोटरसाइकिल चोरी का मास्टरमाइंड रहा है और उसने इलाके में 14 से अधिक बाइकें चुराई थी।. हालांकि, वह काफी समय से इस इलाके में नहीं था. लेकिन हाल ही में उसने फिर से चोरी की घटनाएं शुरू कीं। रानीगंज थाने की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन चोरियों का खुलासा किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान