कोलकाता : एक ईमेल को लेकर दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बम होने की अफवाह से चारो ओर सनसनी फ़ैल गयी. मेल शुक्रवार की सुबह स्कूल चलने के दौरान आता है। स्कूल सूत्रों के मुताबिक ईमेल में लिखा था कि स्कूल में बम है. इसके तुरंत बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. प्रशासन के आदेश पर स्कूल में छुट्टी कर दी गई. स्कूल के हॉस्टल से भी छात्रों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को सूचित कर दिया गया है. पुलिस जांच कर रही है कि मेल कहां से आया।

0 टिप्पणियाँ